{"_id":"29d9dae08b060f9560ce53506a3b1499","slug":"among-the-patriotic-songs-hoisted-tricolor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति के गीतों के बीच फहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति के गीतों के बीच फहराया तिरंगा
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों एवं प्रतिष्ठानों पर शान से तिरंगा लहराया गया। स्कूलों में प्रभात फेरी निकाली गई। खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहे, जिसमें नन्हे-मुन्नों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
शनिवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अदिति सिंह ने तिरंगा लहराया। झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया औरौ अधिकारियों को शपथ दिलाई गई। अपने संबोधन में उन्होंने शहीदों के मूल्यों को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। उन्होंने महात्मा गांधी समेत सभी महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया।
डीएम ने कलेक्ट्रेट में पौधरोपण किया। इस मौके पर एडीएम प्रशासन कृष्णलाल तिवारी, अपर आयुक्त फैजाबाद ज्वाला प्रसाद समेत सभी अधिकारी कर्मचारी के साथ अपराध निरोधक समिति के अमर बहादुर सिंह, अब्दुल मन्नान आदि मौजूद रहे। डीएम के निर्देश पर एसडीएम कादीपुर राम अभिलाष एवं तहसीलदार केएस पांडेय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामचंद्र मिश्र के ग्राम पड़ेला पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
सीडीओ श्रीकांत मिश्र, सीएमओ डॉ. केबी सिंह समेत अन्य लोगों ने जिला अस्पताल में फल वितरित किया। एडीएम ने जिला कारागार में अपराध निरोधक समिति के अध्यक्ष एवं जिला कारागार अधीक्षक बीएस शुक्ला के नेतृत्व में महिला बंदियों को फल वितरित किया।
एडीएम प्रशासन ने मजरूह सुल्तानपुरी उद्यान में पौधरोपण किया। एडीएम कृष्णलाल तिवारी, जिला सूचना अधिकार आरबी सिंह ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में दो भूतपूर्व सैनिक एवं 16 शहीद सैनिकों की पत्नियों को सहायता राशि का चेक और शाल देकर सम्मानित किया।
शाम को पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में विद्यालयों के बच्चों ने मनोहारी एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव ने जिला पंचायत परिसर में ध्वजारोहण किया। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी श्रीकांत मिश्र ने झंडा फहराया।
पुलिस लाइंस में पुलिस अधीक्षक सोनिया सिंह ने ध्वजारोहण किया। शहीद स्मारक सेवा समिति की ओर से संचालित सहयोग कुंज में डॉ. आशीष व अध्यक्ष करतार केशव यादव ने ध्वजारोहण किया। ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल में प्रबंधक रमेश तिवारी ने ध्वजारोहण किया।