फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   American professor and teacher reached Abhiyakalan with Indian friend

Sultanpur News: अमेरिकी प्रोफेसर व टीचर भारतीय मित्र के साथ पहुंचे अभियाकलां

Fri, 12 Jul 2024 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 12 Jul 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
American professor and teacher reached Abhiyakalan with Indian friend
भदैंया (सुल्तानपुर)। अमेरिकी म्यूजिक टीचर और प्रोफेसर अपने भारतीय सहायक से घुल-मिलकर भारत में उसके घर अभियाकलां पहुंच गए। परिवार के साथ ही गांव वालों से भी विदेशी मेहमानों ने मुलाकात की। यहां के लोगों से मिलकर वह खुश नजर आईं। इस दौरान उन्होंने सेल्फी भी ली।
विज्ञापन


अभियाकलां निवासी सूरज प्रयागराज से एमबीए कर शारजाह में अमेरिकी विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर बन गए। दो साल में सूरज की सहायक इंग्लिश टीचर अमेरिकी ल्यूकस गोडले से मुलाकात अपनेपन व मित्रता में बदल गई। विद्यालय में ही म्यूजिक टीचर अमेरिकी लाइडिया शेफर्ड से भी वह घुल-मिल गए। इसके बाद सूरज ने भारतीय रहन-सहन, भोजन, संस्कृति के बारे में लाइडिया शेफर्ड व ल्यूकस गोडले को बताया तो उनके मन में भारत आकर यहां के लोगों से मिलने और घूमने का मन घर कर गया। छह जुलाई को सूरज और अमेरिकी टीचर लाइडिया शेफर्ड व प्रोफेसर ल्यूकस गोडले हवाई जहाज से मुंबई पहुंचे। वहां से गोवा घूमकर लखनऊ के रास्ते सात जुलाई को सूरज सोनी के घर अभियाकलां दोमुहां पहुंचे। यहां पर सियाराम सोनी ने अपने बेटे के साथ आए विदेशी मेहमान लाइडिया शेफर्ड व ल्यूकस गोडले का तिलक लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


दोनों विदेशी मेहमान ने पूरे परिवार के साथ भोजन कर मजेदार बताया। दिनभर म्यूजिक टीचर लाइडिया शेफर्ड और ल्यूकस गोडल घर पर रहे। सूरज की बहनें रागिनी व चांदनी ने लाइडिया शेफर्ड को भारतीय साड़ी पहनाई और परिवार के साथ आसपास के लोगों से भी मिलीं। दोनों अमेरिकी मेहमान सूरज की दीदी रीना के घर प्रतापगढ़ पहुंचे और बेल्हा माई धाम तथा अयोध्या के दर्शन किए। दोनों मेहमानों ने सूरज के साथ घर पहुंचने पर उनके मम्मी-पापा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। परिवार के साथ हिंदी में बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed