{"_id":"6a6b9944994b874c0a0bc90c","slug":"allegation-of-petrol-smell-in-a-liquor-bottle-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-161688-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शराब की शीशी में पेट्रोल की गंध आने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शराब की शीशी में पेट्रोल की गंध आने का आरोप
Fri, 31 Jul 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
कूरेभार। कस्बे में धनपतगंज रोड स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान से बृहस्पतिवार को खरीदी गई 180 एमएल की शराब की शीशी में पेट्रोल जैसी गंध आने का आरोप लगा उपभोक्ताओं ने आबकारी विभाग से जांच कराने की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि शराब की गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्होंने शिकायत विभाग के टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराई है। उमा वर्मा, विनोद कुमार और रवींद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने अंग्रेजी शराब की दुकान से 180 एमएल की बोतल खरीदी थी। आरोप है कि बोतल खोलते ही उसमें पेट्रोल जैसी तेज गंध महसूस हुई, जिससे उन्हें शराब की गुणवत्ता पर संदेह हुआ। शिकायतकर्ताओं ने आबकारी विभाग के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराते हुए संबंधित दुकान से शराब का नमूना लेकर प्रयोगशाला में जांच कराने की मांग की है। आबकारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी। सैंपल को टेस्ट के लिए लैब में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट मिलने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। (संवाद)