{"_id":"e0a7629c0e0f006a666db8921007a3c8","slug":"all-the-nominations-found-valid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैध मिले एमएलसी के तीनों नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैध मिले एमएलसी के तीनों नामांकन पत्र
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Tue, 16 Feb 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद चुनाव के लिए दाखिल तीनों नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। तीनों नाम निर्देशन पत्र वैध मिलने के बाद अब लड़ाई भाजपा व सपा प्रत्याशी के बीच होने के आसार हैं। स्थितियों को देखते हुए बृहस्पतिवार को नामवापसी के दौरान किसी के पर्चा वापसी की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
अमेठी-सुल्तानपुर स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र 11 के चल रहे चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को कलेक्ट्रेट के अपर जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष की गई। जांच के दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ. केसी त्रिपाठी की ओर से उनके कई अधिवक्ता करुणा शंकर द्विवेदी, क्षेत्रीय मंत्री व अधिवक्ता रामचंद्र मिश्र, राजेश द्विवेदी, नागेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रेक्षक डॉ. प्रसाद एनवी की मौजूदगी में हुई नामांकन पत्रों की जांच के बाद रिजल्ट घोषित करने को लेकर कुछ देर भाजपाइयों एवं अधिकारियों के बीच झंझट हो गई। बाद में प्रेक्षक के निर्देश पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम ने तीनों प्रत्याशियों का नाम निर्देशन पत्र वैध घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णलाल तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ. केसी त्रिपाठी, उनकी पत्नी डॉ. मंजुला त्रिपाठी व सपा प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह का नामांकन पत्र वैध पाया गया है। तीनों नामांकन पत्र वैध मिलने के बाद अब एमएलसी चुनाव की लड़ाई भाजपा व सपा प्रत्याशी के बीच होने के आसार बन गए हैं।