{"_id":"5995c94f4f1c1b2d6b8b4579","slug":"akhandnagar-s-daughter-runner-up-of-beauty-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखंडनगर की बेटी ने बढ़ाया जिले का गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखंडनगर की बेटी ने बढ़ाया जिले का गौरव
Amarujala Bureau
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
हासिल किया दूसरा स्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाईलैंड में 14 अगस्त को हुए मिस एशिया पैसिफिक 2017 के फाइनल में जिले की पांखी ने देश का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता में पाखी ने एशिया में पहले रनर अप का खिताब जीतकर देश के साथ प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। सूचना पर पाखी के गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
जिले के अखंडनगर ब्लॉक के मीरपुर प्रतापपुर के बसैतिया गांव निवासी तीर्थराज की 16 वर्षीया पुत्री पाखी ने थाईलैंड में बीते 14 अगस्त को आयोजित मिस एशिया पैसिफिक सौंदर्य प्रतियोगिता में प्रथम रनर अप का खिताब जीता है। पांखी ने प्रतियोगिता में एशियाई देशों में दूसरा स्थान हासिल करके देश, प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। बृहस्पतिवार को इसकी सूचना मिलने पर गांव में रह रहे पाखी के दादा रामचंदर समेत पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार के मुताबिक वाराणसी में रहकर ही तीर्थराज व्यवसाय करते हैं जबकि उनकी पत्नी ब्यूटी पॉर्लर चलाती हैं।
विज्ञापन
मां के ब्यूटी पॉर्लर संचालन से ही पांखी को सौंदर्य प्रतियोगिता में तकदीर आजमाने की प्रेरणा मिली। वे बताते हैं कि पांखी ने कुछ वर्ष पहले ही सौंदर्य प्रतियोगिता में ही तकदीर आजमाना शुरू किया था। पहले वाराणसी समेत अन्य शहरों में हुए आयोजन में हिस्सा लिया। लगातार प्रतियोगिता में विजेता बनने पर उसका हौसला बढ़ता गया। 14 अगस्त को प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करके देश, प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। अखंडनगर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी अजय कुमार का कहना है कि जनपद आगमन पर पाखी को ब्लॉक की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन