{"_id":"5e3320bc8ebc3e68105ce10d","slug":"ajmal-sultanpuri-crimnation-sultanpur-news-lko5057847118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपुर्द-ए-खाक हुए शायर अजमल सुल्तानपुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपुर्द-ए-खाक हुए शायर अजमल सुल्तानपुरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। मशहूर शायर अजमल सुल्तानपुरी बृहस्पतिवार की शाम सुपुर्द-ए-खाक किए गए। उनका जनाजा दोपहर बाद शहर स्थित उनके खैराबाद आवास से जनाजे की नमाज के बाद निकला। जनाजे में नामचीन हस्तियों के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मशहूर शायर अजमल सुल्तानपुरी का बुधवार की रात निधन हो गया था। उनके निधन की सूचना लगते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार रात से ही बृहस्पतिवार तक उनके आवास पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लगा रहा।
बृहस्पतिवार की दोपहर बाद खैराबाद स्थित उनके आवास पर जनाजे की नमाज के बाद उनका जनाजा उठा। शहर के ईदगाह में स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके जनाजे की यात्रा में शहर समेत बाहर की नामचीन हस्तियों के साथ बड़ी संख्या में लोग शरीक हुए।
विज्ञापन
इस मौके पर डॉ. एके सिंह, कमल नयन पांडेय, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. इंद्रमणि कुमार, पूर्व विधायक अनूप संडा, समाजसेवी सुदंरलाल टंडन, नैयर रजा जैदी, रणजीत सिंह सलूजा, हबीब अजमली, जाहिल सुल्तानपुरी, मन्नान सुल्तानपुरी आदि मौजूद रहे।