{"_id":"68bf2bf48ca7b9ab1607496a","slug":"agreement-signed-between-knit-and-government-polytechnic-kenora-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-140458-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: केएनआईटी और राजकीय पॉलीटेक्निक केनौरा में हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: केएनआईटी और राजकीय पॉलीटेक्निक केनौरा में हुआ समझौता
Tue, 09 Sep 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केएनआईटी) और राजकीय पॉलिटेक्निक केनौरा (जीपीके) के बीच पढ़ाई और प्रशिक्षण को बेहतर बनाने के लिए सोमवार को समझौता हुआ। पत्र पर केएनआईटी के निदेशक डॉ. राजीव कुमार उपाध्याय और जीपीके के प्राचार्य प्रो. योगेश सिंह ने हस्ताक्षर किए।
समझौते के तहत छात्रों और शिक्षकों को कई सुविधाएं मिलेंगी। इसमें पढ़ाई का स्तर सुधारना, संयुक्त शोध करना, शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण, छात्रों को इंटर्नशिप व प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, प्रयोगशालाओं और लाइब्रेरी का साझा उपयोग, स्टार्टअप व नए काम शुरू करने की सुविधा और रोजगार के लिए जरूरी कौशल सिखाने जैसी योजनाएं शामिल हैं। डॉ. राजीव कुमार उपाध्याय ने कहा कि यह समझौता पढ़ाई और उद्योग की जरूरतों के बीच की दूरी को खत्म करेगा। प्रो.योगेश सिंह ने कहा कि छात्रों और शिक्षकों को नई तकनीक और संसाधनों का लाभ मिलेगा। यह समझौता तीन साल तक लागू रहेगा और हर साल इसकी समीक्षा की जाएगी।