फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   After the flag-hoisting ceremony, children presented cultural programs

Sultanpur News: ध्वजारोहण कर बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Sun, 16 Aug 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 16 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
After the flag-hoisting ceremony, children presented cultural programs
सुल्तानपुर। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को सरकारी भवनों, स्कूलों और पंचायतों पर तिरंगा फहराया गया। आयोजनों में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

भदैंया ब्लॉक में बीडीओ नीलिमा गुप्ता व प्रमुख राजेंद्र वर्मा ने तिरंगा फहराया। सहकारी समिति भपटा में सचिव बृजेश शर्मा व सभापति रेनू मिश्रा, बरुई सहकारी समिति में सभापति राजेश चतुर्वेदी व हनुमानगंज समिति पर इंद्रमणि दूबे ने झंडा फहराया। भरसारे स्कूल में प्रधानाध्यापिका वंदना यादव की मौजूदगी में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।। तीन किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। अखंडनगर क्षेत्र के कलान स्थित श्रीविश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के उरेहा स्टेडियम में तिरंगा रैली निकाली गई। डॉ. वेद प्रकाश सिंह, डॉ. अतुल कुमार सिंह, डॉ. मनोज कुमार सिंह, शशि प्रकाश सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों ने तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

धम्मौर के सेंट जोसेफ ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में प्रबंधक चंद्रभान यादव की अध्यक्षता में धम्मौर थानाध्यक्ष वीके वर्मा ने ध्वजारोहण किया। मोतिगरपुर क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और विभिन्न संस्थाओं में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। ब्लॉक में प्रमुख चंद्र प्रताप सिंंह व बीडीओ निशा तिवारी ने झंडारोहण किया। एसएन पब्लिक स्कूल आरएन एकेडमी, राम बरन महाविद्यालय विभारपुर, इंटर कॉलेज दियरा, न्यू रेज एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। दूबेुपर के चुनहा स्थित जीडी गाेयनका स्कूल में प्रधानाचार्या सपना तिवारी ने झंडारोहण किया। कुड़वार ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी विवेक कटियार, योगेंद्र प्रताप सिंह, बीआरसी में खंड शिक्षा अधिकारी रोजी सिंह,धर्मा देवी बद्री प्रसाद स्मारक पीजी कॉलेज में प्रबंधक दयाराम यादव और प्राचार्य मनोराज पाल, डाॅ. महादेवी वर्मा कन्या इंटर काॅलेज में जयकरन राकेश यादव, प्रज्ञा एकेडमी स्कूल में दयाराम अग्रहरि ने झंडारोहण किया। बल्दीराय तहसील परिसर में झंडारोहण किया गया। उपजिलाधिकारी प्रभात सिंह और तहसीलदार सुनील कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट जोन्स कान्वेंट स्कूल गनापुर के प्रबंधक शिवम श्रीवास्तव के नेतृत्व में 131 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। राजदेव इंटर कॉलेज ऐंजर, गायत्री देवी पब्लिक स्कूल गायत्री नगर बहुरावां, डालिम्स सनबीम स्कूल डोभियारा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। अलीगंज कस्बे के मनोरमा देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। भाजपा नेता राम चंद्र मिश्रा, डॉ. डीएस मिश्रा मौजूद रहे। निर्माण पब्लिक स्कूल, एडवांस एकेडमी, प्रज्ञा शिक्षण संस्थान, भरत विद्यापीठ खोखीपुर समेत अन्य स्कूलों में भी बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। दोस्तपुर क्षेत्र के मदीनतुल अरविया मदरसा, सरस्वती शिशु मंदिर, सेंट जेववियर्स बढौ़ली, मां शोभावती इंटर काॅलेज बसहां, छीतेपट्टी सीएल इंटर काॅलेज के बच्चो ने राष्ट्र भक्ति गीतों से समा बांध दिया।
कादीपुर तहसील परिसर में एसडीएम मंजुल मयंक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। बार एसोसिएशन कार्यालय पर अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने तिरंगा फहराया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड, रामदेव पांडेय इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद सरैया, कस्बे के नेशनल इंटर कॉलेज, सेंट जेवियर्स स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कूरेभार में ब्लॉक में बीडीओ श्रीकांत तिवारी, सचिव भोलानाथ तिवारी, दिलीप पाठक समेत विकास कर्मियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मृति चिह्न पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

चाचा नेहरू इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रबंधक मिर्जा अल्ताफ बेग के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली। श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज सैदखानपुर और राज इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी रैलियां निकालकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed