फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   After killing the teenager, he also shot himself

Sultanpur News: किशोरी की हत्या के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया

Thu, 13 Apr 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 13 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
After killing the teenager, he also shot himself
बल्दीराय में रोते-बिलखते परिवारीजन।  -संवाद
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र हलियापुर के रामपुर बबुआन गांव में बृहस्पतिवार सुबह गेहूं की फसल काट रही किशोरी को युवक ने तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। फोरेंसिक टीम मामले की जांच में लग गई है।
विज्ञापन



विंध्या उपाध्याय का पुरवा निवासी नागेंद्र उर्फ गुडडू प्रजापति (28) का क्षेत्र की ही एक किशोरी से डेढ़ साल से कथित तौर पर प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह बात दोनों के घर वालों को पसंद नहीं थी। कई बार दोनों के परिजनों के बीच इसे लेकर मनमुटाव भी हुआ। बृहस्पतिवार सुबह किशोरी गेहूं की कटाई करने खेत गई थी। करीब साढ़े नौ बजे नागेंद्र भी वहां पहुंच गया।
विज्ञापन



दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इस बीच तमंचा निकालकर नागेंद्र ने किशोरी को गोली मार दी। गोली लगते ही वह तड़पने लगी। पास ही गेहूं की फसल की कटाई कर रहे लोग जब तक वहां पहुंचे, नागेंद्र ने कनपटी पर तमंचा सटाकर खुद को भी गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना मिलते ही एसपी सोमेन बर्मा फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि दोनों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। नागेंद्र ने किशोरी को गोली क्यों मारी, इसकी जांच की जा रही है।





घर से करीब 200 मीटर दूर खून से लथपथ किशोरी के शव को देखने के लिए उसकी बड़ी बहन नहीं पहुंची। पूछने पर उसने बताया कि छोटी बहन उसके कहे-सुने में नहीं रहती थी। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। लोग इसी घटना के बारे में चर्चा कर रहे हैं।




विंध्या उपाध्याय का पुरवा गांव निवासी नागेंद्र ईंट के भट्ठे पर मजदूरी करता था। उसकी शादी करीब 10 वर्ष पूर्व संगीता के साथ हुई थी। उसका बड़ा बेटा विनय आठ वर्ष का जबकि छोटा विनोद पांच साल का है। उसकी मौत से मां धनपता, पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।





स्थानीय लोगों के अनुसार किशोरी की मां की मौत 12 वर्ष पूर्व हो गई थी। पांच माह पहले ही पिता की मौत होने के बाद से बड़ी बहन छोटी की देखभाल के लिए मायके आई थी। बड़ी बहन ने बताया कि उसका इकलौता भाई चेन्नई में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed