फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Adult dies of cold

ठंड से प्रौढ़ की मौत

Sun, 29 Dec 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Adult dies of cold
सुल्तानपुर। मंशा का पुरवा नौगवांतीर गांव में रविवार की दोपहर बाग में अलाव के लिए लकड़ी तोड़ रहे एक प्रौढ़ को ठंड लग गई। परिवारीजन प्रौढ़ को जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उनकी मौत हो गई। प्रौढ़ की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कुड़वार थाना क्षेत्र के मंशा का पुरवा नौगवांतीर गांव निवासी राम सेवक (55) पुत्र ढोढे रविवार की दोपहर में अलाव जलाने के लिए बाग में लकड़ी तोड़ने गए थे। बाग में उन्हें ठंड लग गई।
विज्ञापन

किसी तरह राम सेवक घर पहुंचे और परिवारीजनों को तेज ठंड लगने की बात बताई। इस बीच वे बेहोश हो गए। परिवारीजन उन्हें जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि राम सेवक की मौत हो गई। राम सेवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारीजनों ने बताया कि ठंड से मौत हुई है। इस बाबत एसडीएम सदर रामजी लाल ने बताया कि मौके पर लेखपाल को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed