फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Administration agitated over information about workers being held hostage

मजदूरों को बंधक बनाए जाने की सूचना पर प्रशासन में मचा हड़कंप

Sat, 19 Dec 2020 09:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
Administration agitated over information about workers being held hostage
सुल्तानपुर। रनमूसेपुर में ईंट भट्ठे पर मजदूरों को बंधक बनाए जाने की सूचना पर शनिवार को जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम के आदेश पर एसडीएम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। हालांकि जांच में बंधक बनाए जाने की सूचना फर्जी निकली। एसडीएम ने भट्ठे पर मौजूद 41 लोगों को मिनी ट्रक पर बैठाकर उनके घर भेज दिया।
विज्ञापन

बल्दीराय तहसील के हलियापुर थाना क्षेत्र में स्थित रनमूसेपुर में एक भट्ठा चल रहा है। एक सप्ताह पहले भट्ठे पर मुरादाबाद जिले के एक ठेकेदार ने 24 मजदूर बदायूं जिले के शोभनपुर से भिजवाए थे।
विज्ञापन

इसके लिए ठेकेदार ने भट्ठा संचालक जितेंद्र सिंह से 86 हजार रुपये भी अग्रिम ले लिया था। ठेकेदार ने रुपये मजदूरों को नहीं दिए थे। मजदूरों को भट्ठे पर भेजकर ठेकेदार फरार हो गया। इसी बीच किसी ने भट्ठा मालिक की ओर से मजदूरों को बंधक बनाने की सूचना अनुसूचित जाति आयोग को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुसूचित जाति आयोग ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। शनिवार को डीएम रवीश गुप्ता के आदेश पर उपजिलाधिकारी बल्दीराय राजेश सिंह ने एक टीम गठित की।
गठित टीम में शामिल तहसीलदार बल्दीराय शैलेंद्र चौधरी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रकाश चंद्र व अलंकृता उपाध्याय मौके पर पहुंचे। भट्ठे पर मौजूद मजदूरों कल्लू, धन सिंह, राजा बाबू, सोल सिंह, सतीश, भूरे, जोगेंद्र, पूरन, किशन, कररू आदि के बयान दर्ज किए।

सभी ने ठेकेदार को ही दोषी ठहराया व अपने घर वापस जाने की इच्छा जताई। अधिकारियों के कहने पर भट्ठा मालिक ने एक मिनी ट्रक मौके पर बुलाया। भट्ठे पर काम कर रही 24 महिला पुरुष मजदूर व 17 बच्चों सहित कुल 41 लोगों को भट्ठा मालिक ने रास्ते का खर्च देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed