{"_id":"6ac92de0d24809e1210d3009","slug":"action-ineffective-nursing-homes-remain-open-despite-notices-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-166869-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कार्रवाई बेअसर, नोटिस के बाद भी खुले नर्सिंग होम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कार्रवाई बेअसर, नोटिस के बाद भी खुले नर्सिंग होम
Fri, 09 Oct 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
चांदा। न्यू आयुषी पॉली क्लीनिक में नवजात की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई का असर नहीं दिख रहा है। नोटिस जारी होने के बावजूद कई नर्सिंग होम और पैथोलॉजी सेंटर शुक्रवार को भी खुले रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पीपी कमैचा के अधीक्षक डॉ. आरसी यादव ने बृहस्पतिवार को दस से अधिक संचालकों को नोटिस दिए थे। उन्हें दो दिन में आवश्यक दस्तावेज जमा करने और अभिलेख प्रस्तुत करने तक संचालन बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद शुक्रवार को कई पैथोलॉजी सेंटरों पर मरीजों की जांच होती रही। नर्सिंग होम भी खुले पाए गए। यह स्थिति स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठा रही है।
वहीं, अभियान के दूसरे दिन कोथरा, अमरूपुर और आनापुर में छह झोलाछाप और पैथोलॉजी संचालकों को नोटिस जारी किए गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरसी यादव ने बताया कि विभागीय निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। यह अभियान निजी स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।