{"_id":"6a2c4d3fe63db27db101ef99","slug":"accused-of-facilitating-religious-conversion-arrested-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-158275-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 12 Jun 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
धनपतगंज। पुलिस ने धर्म परिवर्तन के तहत दर्ज एफआईआर में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार गत दो जून को एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के लापता होने की सूचना दी थी। जिस पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की गई।
शुक्रवार को युवती सकुशल घर लौट आई। पिता की तहरीर पर रामनगर, थाना बल्दीराय निवासी मो. तौसीफ रजा कादरी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को पीपरगांव अंडरपास स्थित राधे का पुरवा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। संवाद