फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Accused not arrested even after 48 hours

Sultanpur News: 48 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं

Thu, 11 Jun 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 11 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Accused not arrested even after 48 hours
हरगांव। प्रधानी चुनाव की रंजिश में मंगलवार रात भाजपा पदाधिकारी को गोली मारने के मामले में बृहस्पतिवार को भी आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं हो पाई। इस मामले में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज है। जिसमें एक आरोपी भाजपा का पदाधिकारी है।
विज्ञापन

बनियार गांव निवासी सुखदीप सिंह (36) भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला मंत्री हैं। मंगलवार रात में वह अपने पुराने घर से नए घर की ओर बाइक से जा रहे थे। आरोप है कि तभी हैदरपुर गांव निवासी भाजपा मंडल मंत्री व प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, अरुण यादव और पकरिया मजरा बरोसा गांव निवासी अजय यादव एक ही बाइक पर सवार होकर पहुंचे। आरोपियों ने दो राउंड फायरिंग की। एक गोली सुखदीप सिंह की पीठ में जा लगी। वहीं, एक गोली से वह बच गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

सुखदीप सिंह का आरोप है चुनावी रंजिश में गोली मारी गई। पुलिस सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तारी की बात सामने नहीं आई है। अपराध निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। घायल का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed