{"_id":"6a81fe5fdef15e7c390c9e68","slug":"accused-arrested-for-providing-false-information-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-162946-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: झूठी सूचना देने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: झूठी सूचना देने का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 16 Aug 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
धनपतगंज। लूट की झूठी सूचना देकर गुमराह करने के आरोप में स्थानीय पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मुडुवा गांव निवासी बिट्टन के मुताबिक उनका पुत्र शुभम और गांव का गुलशन कैटरिंग का काम करते हैं। कैटरिंग संचालक बाबू का पुरवा मुडुवा निवासी रोहित के पास दोनों के काम के रुपये बकाया थे।
आरोप है कि शनिवार दोपहर एक बजे शुभम और गुलशन बकाया रुपये मांगने रोहित के पास गए थे। आरोप है कि रोहित ने रुपये देने से मना करते हुए दोनों से अभद्रता की। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी ने धनपतगंज पुलिस को फर्जी लूट की सूचना देकर गुमराह भी किया था। धनपतगंज थाने की प्रभारी निरीक्षक अंजू मिश्रा ने बताया कि आरोपी रोहित को रविवार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। (संवाद)