{"_id":"63b080771197f83029754cd5","slug":"accident-sultanpur-news-lko6644422170","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मेहंदी के रंग से पहले छूट गया पति का साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मेहंदी के रंग से पहले छूट गया पति का साथ
विज्ञापन
धर्मराज। फाइल फोटो
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। तेज रफ्तार के कहर ने एक नवविवाहिता का सब कुछ छीन लिया। शादी के महज एक माह बाद ही उसका सुहाग उजड़ गया। सड़क हादसे में घायल उसके पति की लखनऊ में इलाज के दौरान शुक्रवार रात मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शनिवार को शव जब घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।
जयसिंहपुर क्षेत्र के बगियागांव पीढ़ी रोड पर रवनिया गांव के पास गत मंगलवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई थी। दुर्घटना में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां चिकित्सकों ने धर्मराज (22) निवासी पीढ़ी समेत चार युवकों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। परिजनों ने धर्मराज को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था, जहां चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उसे बलरामपुर हॉस्पिटल रेफर कर दिया था। शुक्रवार रात करीब आठ बजे धर्मराज की इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शनिवार को शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। पति का शव देखकर पत्नी रीमा बेहोश हो गई।
मोतिगरपुर क्षेत्र के डंडवा निवासी सिंकू ने अपनी पुत्री रीमा की शादी गत 20 नवंबर को पीढ़ी निवासी धर्मराज के साथ की थी। रीमा अभी नई जिंदगी की ठीक से शुरुआत भी नहीं कर सकी थी कि पति का साथ हमेशा के लिए छूट गया। पति की मौत की खबर सुनने के बाद से रीमा सदमे में है। रो-रोकर उसका बुरा हाल है।