{"_id":"6274123273878b5211035c8c","slug":"accident-sultanpur-news-lko6292301167","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी पानी ने मचाई तबाही, बुजुर्ग समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी पानी ने मचाई तबाही, बुजुर्ग समेत दो की मौत
विज्ञापन
लखनऊ बलिया राजमार्ग पर गिरा पेड़।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार तड़के आई तेज आंधी और पानी ने जिले में भारी तबाही मचाई है। खेत में फसल की रखवाली कर रहे बुजुर्ग पर बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई वहीं छप्पर गिरने से उसके नीचे सो रहे एक व्यक्ति की मौत होने के साथ ही दंपती घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। तेज आंधी से सैकड़ों पेड़ जमींदोज हो गए और बिजली के दर्जनों पोल उखड़कर गिर गए। शहर से लेकर गांव तक बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। आंधी और पानी से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रशासन की टीमें लगातार मौके पर पहुंचकर आकलन कर रही है।
हलियापुर क्षेत्र के मलैया पांडेय का पुरवा मजरे कांपा निवासी सिद्धनाथ पांडेय (60) बुधवार की रात चरी की फसल की रखवाली करने के लिए खेत गए थे। बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे शुरू हुई तेज आंधी और पानी के बीच बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दूसरा हादसा गोसाईंगंज क्षेत्र के तियरी मछरौली गांव में हुआ। गांव निवासी मोहम्मद अजीम (75), खालिक अहमद (65), हजीरा बानो (60) बुधवार की रात छप्पर के नीचे सो रहे थे। बृहस्पतिवार की भोर में आई तेज आंधी और पानी से छप्पर उखड़कर तीनों पर गिर पड़ा।
चीख-पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से सभी को छप्पर के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक मोहम्मद अजीम की मौत हो चुकी थी। घायल खालिक व उनकी पत्नी हजीरा बानो को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।