{"_id":"6202b83f8a01c100543b9fbd","slug":"accident-sultanpur-news-lko6169858167","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टकराए चार वाहन, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टकराए चार वाहन, चालक की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कूरेभार के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रक।
- फोटो : SULTANPUR
Link Copied
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की सुबह घने कोहरे में एक के बाद एक चार वाहन आपस में टकरा गए। दुर्घटना में एक मिनी ट्रक केे परखच्चे उड़ गए और उसके चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि ट्रेलर पर सवार एक युवक घायल हुआ है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
कूरेभार क्षेत्र से होकर गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की भोर में घने कोहरे के कारण एक ही दिशा की तरफ जा रहे चार वाहन एक के बाद एक आपस में टकरा गए। दुर्घटना में एक मिनी ट्रक के परखच्चे उड़ गए और उसके चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं, एक ट्रेलर पर सवार विजय (35) निवासी पीढ़ी, जयसिंहपुर, सुल्तानपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल विजय को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही सीओ बल्दीराय राजाराम चौधरी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सीओ बल्दीराय ने बताया कि मिनी ट्रक के चालक के शव की शिनाख्त कल्याण सिंह (40) निवासी शमशाबाद भीमी थाना फतेहाबाद जिला आगरा के रूप में की गई है। मृतक के मिनी ट्रक पर मटर लदा हुआ है। कूरेभार थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना घने कोहरे की वजह से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।