{"_id":"60ef26f28ebc3ef2bd76040b","slug":"accelerate-development-plans-sultanpur-news-lko5869495103","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास योजनाओं में तेजी लाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास योजनाओं में तेजी लाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शासन की 37 सर्वोच्च प्राथमिकता वाली कई विकास योजनाओं में सुस्ती पाई गई है। इसके साथ ही आईजीआरएस के डिफॉल्टर संदर्भों का निस्तारण भी नहीं पाया गया। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई है।
बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता वाली 37 सूत्री विकास योजनाओं/कार्यक्रमों की समीक्षा की। विभागवार समीक्षा में कई योजनाओं के कार्यों में सुस्ती मिली। निर्माण कार्यों की गति भी सुस्त पाई गई। डीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी। इसके बाद जिलाधिकारी ने एकीकृत समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान डिफॉल्टर श्रेणी की शिकायतों का निस्तारण नहीं पाया गया। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को डिफॉल्टर श्रेणी की शिकायतों का निस्तारण करते हुए रिपोर्ट आईजीआरएस सेल को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त उमाकांत त्रिपाठी व सीआरओ शमशाद हुसैन समेत संबंधित मौजूद रहे।