{"_id":"659af334b2d04c1c5b072da4","slug":"abhishek-will-be-honored-with-vivekananda-youth-award-sultanpur-news-c-103-1-slp1001-7903-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित होंगे अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित होंगे अभिषेक
Mon, 08 Jan 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
अभिषेक। -संवाद
सुल्तानपुर। सामाजिक कार्यों में लगे रहने वाले लंभुआ तहसील के तेरये गांव के अभिषेक ने प्रदेश में जिले का मान बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सेवा क्षेत्र में दिए जाने वाले स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड से 12 जनवरी को लखनऊ में अभिषेक को सम्मानित किया जाएगा। अवार्ड के साथ 50 हजार की राशि व विवेकानंद की कांस्य प्रतिमा दी जाएगी। अभिषेक के नाम से एक सड़क भी बनाई जाएगी।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश भर के 10 युवाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने पर यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। 12 जनवरी को युवा दिवस के अवसर पर लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
अभिषेक छोटी उम्र से ही सामाजिक कार्यों में लग गए थे। 27 साल के अभिषेक ने 35 बार रक्तदान किया है। असहायों को भोजन, लावारिस शवों का अंतिम संस्कार, पौधरोपण व झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दिलाने के लिए अभिषेक ने हाथ बढ़ाया।
विज्ञापन
अभिषेक बताते हैं कि स्नातक की पढ़ाई के लिए सुल्तानपुर पहुंचे तो उनकी मुलाकात डॉ़ सुशील सिंह से हुई। उन्हीं से सेवा कार्यों की प्रेरणा मिली। इसके बाद डॉ़ आशुतोष एवं डॉ़ सुधाकर सिंह के मार्गदर्शन में निरंतर सेवा का अभियान चलाया।
अभिषेक ने यह पुरस्कार जिले में सेवा कार्य से जुटे सभी युवाओं को समर्पित किया है। वर्तमान में वह गायत्री परिवार, अंकुरण फाउंडेशन व वन डे हंगर स्ट्राइक से जुड़कर सामाजिक सरोकार में अपना योगदान दे रहे हैं।