{"_id":"691a17247cae7b1345032309","slug":"a-youngster-died-in-a-road-accident-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-144575-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सड़क हादसे में युवक की मौत
Sun, 16 Nov 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
कुलदीप शर्मा (फाइल फोटो)।
कादीपुर। लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर स्थानीय कस्बे में रविवार तड़के करीब साढ़े चार बजे गोपालपुर नमाजगढ़ निवासी कुलदीप शर्मा (30) की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर कादीपुर सीएचसी पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
गोपालपुर नमाजगढ़ निवासी रामसूरत शर्मा ने बताया कि उनका पुत्र कुलदीप दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। शनिवार को वह दिल्ली से घर आया था। देर शाम कुलदीप घर से बिना किसी को कुछ बताए निकला था। घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान थे। तभी पता चला कि कादीपुर कस्बे में हुई दुर्घटना में एक युवक घायल है। जानकारी मिलने के बाद घर वाले कादीपुर सीएचसी पहुंचे। वहां उन्होंने शव की शिनाख्त किया।
कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि सुबह कस्बे के लोगों से पता चला कि बलिया मार्ग पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है। उसे सीएचसी कादीपुर पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत होने की बात सामने आई है। पीएम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक कुलदीप दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। घर पर उनकी पत्नी ममता पुत्री जान्हवी (06) व पुत्र रुद्र (02) रहते हैं। घटना से दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। कुलदीप की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।
जीप से टकराकर बाइक सवार दो युवक जख्मी
करौंदीकला। कनरवल तिराहे के पास शनिवार रात जीप से टकराकर बाइक सवार जौनपुर जिले के भैसौली निवासी कमलेश कुमार व कुलदीप घायल हो गए। दोनों बाइक से सूरापुर बाजार से लौट रहे थे। दोनों काे सीएचसी करौंदीकला में भर्ती कराया गया है। किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। ग्रामीणों की मदद से क्षतिग्रस्त बाइक को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। थानाध्यक्ष चंद्रभान वर्मा ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी नहीं मिली है।
कार चालक के खिलाफ केस दर्ज
सुल्तानपुर। शहर के विवेकनगर निवासी अजय सिंह के मुताबिक उनकी पत्नी सीमा गत एक नवंबर को 11:10 बजे राणा प्रताप पीजी कॉलेज सिविल लाइन जाने के लिए स्कूटी से घर से निकलीं। आरोप है कि पुलिस लाइन के पास एक बेकाबू कार चालक ने स्कूटी को साइड से टक्कर मार दी। दुर्घटना में सीमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
किसान ने दर्ज कराया ट्रक चालक के खिलाफ केस
सुल्तानपुर। बल्दीराय के पूरे ठुन्नू तिवारी ऐंजर निवासी किसान शिव प्रसाद तिवारी के मुताबिक वह शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे देहली बाजार गए थे। देहली बाजार से वल्लीपुर रोड पर पैदल जाते समय अचानक पीछे से एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। बल्दीराय थाने के प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि ने बताया कि पीड़ित की तहरीर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।