फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   A young man who came home on leave died in a road accident

छुट्टी पर घर आए जवान की सड़क हादसे में मौत

Mon, 28 Sep 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
A young man who came home on leave died in a road accident
सुल्तानपुर। छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। जवान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सोमवार को सैनिक सम्मान के साथ गांव में ही जवान का अंतिम संस्कार किया गया। फैजाबाद से आए डोंगरा रेजीमेंट के जवानों ने उन्हें सलामी देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान जवान की एक झलक देखने के लिए सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

धम्मौर थाना क्षेत्र के कोदई का पुरवा बिकना निवासी मनीराम यादव के पुत्र हरिकेश यादव (25) छह वर्ष पहले सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती श्रीनगर में थी। कुछ दिन पहले वे ही छुट्टी पर घर आए थे। रविवार को वे दोस्त से मिलने के लिए अयोध्या जिले के बीकापुर गए थे।
विज्ञापन

देर रात वे बाइक से वापस लौट रहे थे। रास्ते में प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर घर पहुंची तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सोमवार को डोंगरा रेजीमेंट के जवानों की मौजूदगी में सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हरिकेश के बड़े भाई राजेश यादव ने बताया कि पिता का साया बहुत पहले ही सिर से उठ गया था। इस साल हम लोग हरिकेश की शादी करने वाले थे। चार भाइयों का हमारा भरा-पूरा परिवार था। भगवान ने हमारे छोटे भाई को असमय ही उठा लिया।
सड़क दुर्घटना में रविवार को कोदई का पुरवा बिकना निवासी सैनिक हरिकेश यादव की मौत हुई। उनके अंतिम संस्कार में सोमवार को फैजाबाद से डोंगरा रेजीमेंट के जवान पहुंचे थे। सैनिक के घर सिर्फ धम्मौर थानाध्यक्ष रवि कुमार सिंह ही हमराहियों के साथ पहुंचे थे। इसके अलावा कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा।

भूतपूर्व सैनिक अयोध्या प्रसाद, केके यादव, ग्राम प्रधान अशोक कुमार, जिला पंचायत सदस्य सुनील कुमार वर्मा, जिला पंचायत सदस्य राम शंकर यादव समेत सैकड़ों लोगों ने सैनिक को अश्रुपूर्ण विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed