{"_id":"690103f8c6217ac2870b779a","slug":"a-tree-fell-on-ht-line-power-cut-in-12-villages-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-143383-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एचटी लाइन पर गिरी डाल, 12 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एचटी लाइन पर गिरी डाल, 12 गांवों की बिजली गुल
Tue, 28 Oct 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदैंया। मुरारपुर गांव के पास मंगलवार भोर करीब पांच बजे बारिश के दौरान हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डाल गिर पड़ी। जिससे शिवपुर, गौरा, चौबेपुर, रामपुर, पांडेपुर, पाल्हनपुर, गुपसाड़, पूरे किरता, नरहरपुर, अग्रेसर, मुरारपुर सहित 12 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
इन गांवों के करीब 10 हजार से अधिक लोग दिनभर बिजली-पानी के लिए बेहाल रहे। सबमर्सिबल नहीं चलने से लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। दोपहर तक लोगों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए। नरहरपुर स्थित इंटर कॉलेज में चल रही डीएलएड परीक्षा में भी परीक्षार्थियों को परेशानी उठानी पड़ी।
क्षेत्र के प्रमोद कुमार, दिलीप कुमार, अनुराग पांडेय, पंकज, हीरामनी, विजय बहादुर ने बताया कि जर्जर तारों, लकड़ी के खंभों और तारों पर लटकी हुई पेड़ों की डालियों की वजह से आए दिन बिजली बाधित हो जाती है। पॉवर कॉर्पोरेशन के अवर अभियंता एके श्रीवास्तव ने बताया कि हाईटेंशन लाइन पर डाल गिरने से बिजली बाधित हुई है। बिजली कर्मी मरम्मत कार्य में लगे हैं। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद