{"_id":"127-61220","slug":"Sultanpur-61220-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में गई दो की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में गई दो की जान
Sultanpur
Updated Fri, 21 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज/जयसिंहपुर। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो बुजुर्गों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृत एक बुजुर्ग के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
पहली घटना गौरीगंज थाना क्षेत्र से जुड़ी है। गुरुवार को मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के गांव दादरा निवासी राम अचल तिवारी (70) अपने पौत्र सोनू (19) के साथ बाइक से गौरीगंज आए थे। रामअचल दोपहर करीब एक बजे गौरीगंज से घर वापस जा रहे थे। गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर वह कुशबैरा गांव के पास पीछे से आ रहे लोडर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सोनू बाइक समेत सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा। दुर्घटना में रामअचल की मौके पर ही मौत हो गई। एंबुलेंस कर्मियों ने गंभीर रूप से घायल सोनू को संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने सोनू की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सुल्तानपुर भेज दिया। परिवारीजनों ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दूसरी घटना कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के करपी रामपुर गांव की है। गांव निवासी मंगरू वर्मा (60) बुधवार को जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के परसौहने गांव रिश्तेदारी आए थे। गुरुवार की सुबह मंगरू साइकिल से रिश्तेदार रामशब्द के साथ वापस घर लौट रहे थे कि रास्ते में बगिया गांव के समीप सड़क पर बने गड्ढे में उनकी साइकिल फंस गई। इससे साइकिल पर सवार मंगरू और रामशब्द जमीन पर गिर पड़े। तभी उधर से गुजर रहा एक ट्रैक्टर मंगरू पर चढ़ गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों की पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।