फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   9300 candidates will take part in b.ed entrance exam

25 केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा देंगे 9300 अभ्यर्थी

Tue, 03 Aug 2021 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
9300 candidates will take part in b.ed entrance exam
सुल्तानपुर। संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2121-23 का आयोजन जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर छह अगस्त को होगा। प्रवेश परीक्षा में 9300 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दो पालियों में होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए प्रशासन ने फुलप्रूफ व्यवस्था की है।
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित कराई जा रही है। प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन के लिए केएनआई के प्राचार्य डॉ. राधेश्याम सिंह को डिप्टी नोडल कोऑर्डिनेटर व डॉ. वीपी सिंह को डिप्टी नोडल ऑफीसर बनाया गया है।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा में 9300 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी 25 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा का आयोजन होगा। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से परीक्षा की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी नोडल कोऑर्डिनेटर डॉ. राधेश्याम सिंह ने बताया कि 13 अधिकारियों को जिलाधिकारी की ओर से केंद्र प्रतिनिधि बनाया गया है।
इसमें एसडीएम सदर रामजी लाल, तहसीलदार सदर जितेंद्र गौतम, एसडीएम जयसिंहपुर, एसडीएम कादीपुर, बीडीओ कूरेभार, तहसीलदार लंभुआ, एसडीएम बल्दीराय, बीडीओ दूबेपुर, तहसीलदार जयसिंहपुर, बीडीओ भदैंया, तहसीलदार कादीपुर, एसडीएम लंभुआ व तहसीलदार बल्दीराय शामिल हैं। केंद्रों पर 300 से लेकर 500 परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं।
प्रथम पाली की परीक्षा के लिए सुबह पांच बजे एवं द्वितीय पाली की परीक्षा के लिए सुबह नौ बजे कोषागार से संबंधित परीक्षा केंद्रों के प्रश्नपत्रों के सील्ड पैकेट लेकर परीक्षा केंद्र प्रतिनिधियों को सौंपे जाएंगे।

आज केएनआई में होगी केंद्राध्यक्षों की बैठक
डिप्टी नोडल को-ऑर्डिनेटर डॉ. राधेश्याम सिंह के मुताबिक बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के सफल संचालन के लिए केंद्राध्यक्षों, ऑब्जर्वर, परीक्षा केंद्र प्रतिनिधि व स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की बैठक केएनआईपीएसएस के अंबेडकर हाल में बुधवार को सुबह 11 बजे होगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर एडीएम प्रशासन करेंगे। बैठक में केंद्राध्यक्षों एवं परीक्षा से जुड़े लोगों को दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed