फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   93 district roads damage due to construction of purvanchal expressway

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में क्षतिग्रस्त हो गईं 93 सड़कें

Tue, 21 Jun 2022 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
93 district roads damage due to construction of purvanchal expressway
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान 93 सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। अब इन क्षतिग्रस्त हुईं 93 सड़कों की मरम्मत कराने से यूपीडा हाथ पीछे खींचने लगी है। शासन से निर्देश के बाद कुछ सड़कों की मरम्मत कराकर यूपीडा की कार्यदायी संस्था अपना सामान समेटने लगी है। ऐसे में खराब हुई सड़कों की मरम्मत की संभावना कम होती जा रही है।
विज्ञापन

लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर करीब पांच साल तक निर्माण के दौरान मिट्टी पटाई व अन्य सामग्री की ढुलाई के लिए डंपरों व अन्य भारी ट्रकों का प्रयोग पीडब्ल्यूडी समेत अन्य विभागों से तैयार सड़कों पर किया गया। मिट्टी व गिट्टी की ढुलाई से जिले की काफी सड़कें गड्ढे में तब्दील हो गईं। खराब सड़कों की मरम्मत का मुद्दा उठने के बाद यूपीडा व पीडब्ल्यूडी की शासन स्तर पर बैठक करके मामला तय कराया गया था।
विज्ञापन

इसमें खराब सड़कों की मरम्मत का जिम्मा यूपीडा ने लिया था। प्रकरण तय होने के बाद यूपीडा व पीडब्ल्यूडी की ओर से किए गए सामूहिक सर्वे में 93 मार्ग क्षतिग्रस्त पाए गए थे। शासन के निर्देश के बाद यूपीडा की कार्यदायी संस्थाओं ने कुछ मार्गों की मरम्मत कराना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी मार्गों की मरम्मत पूरी नहीं हो पाती, इसके पहले ही यूपीडा की ओर से अपने प्लांट को समेटा जाने लगा। एप्को की ओर से धनपतगंज क्षेत्र में स्थापित प्लांट का सामान तकरीबन समेट लिया गया है। हलियापुर के कुवांसी बड़ाडाड़ में स्थित प्लांट का भी सामान कार्यदायी संस्था ने लगभग समेट लिया है। अब बड़ाडाड़ में सिर्फ ऑफिस संचालित हो रहा है। इसी तरह पैकेज फोर में भी सामान समेटा जा रहा है। खराब सड़कों की मरम्मत होने के पहले सामान समेटे जाने से खराब सड़कों की मरम्मत के आसार कम होने लगे हैैं।
ऐसी स्थिति में सड़कों की मरम्मत नहीं होने से खराब मार्गों पर आवाजाही मुश्किल हो जाएगी। यूपीडा के एसडीएम अनुराग सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूडी व यूपीडा की ओर से खराब सड़कों को चिह्नित किया गया है। कई सड़कों की मरम्मत यूपीडा की कार्यदायी संस्थाओं की ओर से करा दी गई है। शेष सड़कों की मरम्मत कार्यदायी संस्था की ओर से कराई जाएगी।

निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त मार्ग
पारा बाजार से इसौली होते हुए मुसाफिरखाना, डेहरियावां से कांपा, भवानीगढ़ से मेघमऊ होते डेहरियावां, जरईकलां से गौहनिया संपर्क मार्ग, बड़ी नहर से महुली-भखरी अरवल संपर्क मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसी तरह बहुरावां से देवरा-चिलबिली मार्ग, इसौली से पारा होते हुए बल्दीराय व देहली बाजार से वलीपुर संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। जयसिंहपुर क्षेत्र में सुल्तानपुर-बलिया राजमार्ग का कुछ हिस्सा समेत कई मार्ग क्षतिग्रस्त हैं। कादीपुर तहसील क्षेत्र का भी यही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed