{"_id":"697a513775cc65fd70070f9c","slug":"92012-notices-issued-officials-sweating-over-disposal-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-148998-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 92,012 को नोटिस, निस्तारण में छूट रहे अधिकारियों के पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 92,012 को नोटिस, निस्तारण में छूट रहे अधिकारियों के पसीने
Wed, 28 Jan 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
कुड़वार में नोटिस की सुनवाई करतीं सहायक पंजीकरण अधिकारी व मौजूद लोग। संवाद
सुल्तानपुर। विधानसभा मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 92,012 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से अब तक 13,554 नोटिस पर सुनवाई पूरी कर ली गई है। शेष मामलों में मतदाताओं को सुनवाई के लिए अगली तिथि दी जा रही है। प्रतिदिन 150 नोटिस के निस्तारण के लक्ष्य को पूरा करने में पंजीकरण और सहायक पंजीकरण अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
एसआईआर अभियान के बाद, मतदाताओं में अपने नाम और अन्य विवरणों को दुरुस्त कराने की होड़ लगी है। निर्धारित तारीखों पर बड़ी संख्या में मतदाता तहसील और बूथों पर पहुंच रहे हैं। हालांकि, पूरी जानकारी या आवश्यक साक्ष्य न होने से कई मतदाताओं को लौटना पड़ रहा है। बुधवार को सदर तहसील में हुई सुनवाई के दौरान एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी ने बताया कि साक्ष्य मिलने पर विवरण अपडेट किए जा रहे हैं, अन्यथा दूसरी तिथि दी जा रही है। कुड़वार में बीडीओ नीलिमा गुप्ता ने भी नोटिस की सुनवाई की, जहां 79 बूथों पर दिन भर यह प्रक्रिया चलती रही।
कई मतदाताओं ने परिवार रजिस्टर की नकल जैसे दस्तावेजों के आधार पर जन्मतिथि संबंधी नोटिस का जवाब दिया। वहीं, कुछ के नाम गलत होने के कारण नोटिस जारी किए गए थे। सहायक पंजीकरण व पंजीकरण अधिकारियों को इन नोटिसों के निस्तारण में पसीने छूट रहे हैं। बीएलओ और पर्यवेक्षकों की मदद से इस कार्य को पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
बीडीओ नीलिमा गुप्ता ने बताया कि साक्ष्य न लाने वाले मतदाताओं को इसकी जानकारी दी जा रही है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि नए मतदाता बनाने के लिए फॉर्म छह भराया जा रहा है, और साक्ष्य सहित नोटिस का जवाब मिलने पर उसका निस्तारण किया जा रहा है।