{"_id":"5b9a9ff0867a557ea82f54de","slug":"91536860144-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उप चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उप चुनाव
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंभुआ ब्लॉक प्रमुख पद के लिए तीन ने किया नामांकन
सुल्तानपुर। पंचायत उपचुनाव के अंतर्गत स्थानीय क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए भाजपा-सपा समेत कुल तीन प्रत्याशियों ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन किया। नामांकन पत्रों की जांच में तीनों प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए। शुक्रवार को नाम वापसी होगी।
बृहस्पतिवार को लंभुआ विकासखंड परिसर में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के बीच पंचायत प्रमुख पद के लिए नामांकन शुरू हुआ। सबसे पहले भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य सुनीता चौरसिया ने पर्चा दाखिल किया।
इस मौके पर पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवाकांत मिश्र, जगदीश चौरसिया व संजीव पांडेय मौजूद रहे। उनके बाद वार्ड संख्या 39 से बीडीसी सदस्य धर्मा देवी ने निर्दलीय पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
इसके बाद समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सत्यपाल यादव की पत्नी व वार्ड संख्या 87 से बीडीसी सदस्य कविता यादव ने पर्चा भरा। सुरक्षा व्यवस्था में एसडीएम डॉ. रमेश कुमार शुक्ल, सीओ दलवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
जांच में तीनों प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए। निर्वाचन अधिकारी आरके रजक ने बताया कि, शुक्रवार को नाम वापसी होगी व शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय पर मतदान होगा।