{"_id":"6aa1a504a19949648b0d96bb","slug":"8909-voter-turnout-vote-counting-to-take-place-today-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-164608-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 89.09 प्रतिशत पड़े मत, आज होगी गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 89.09 प्रतिशत पड़े मत, आज होगी गणना
Wed, 09 Sep 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
मतदान की होती प्रक्रिया
सुल्तानपुर। अधिवक्ता संघ के नए पदाधिकारियों के चुनाव की मतदान प्रक्रिया बुधवार को मामूली गहमा-गहमी के बीच संपन्न हुई। 2,080 अधिवक्ता मतदाताओं में से 1,853 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से मतगणना की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए दिन तय किया गया है,जो परिणाम आने तक जारी रहेगी।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे ने मतगणना ड्यूटी में शामिल चुनाव कमेटी के सदस्यों व सभी प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों को समय से मौजूद रहने की अपेक्षा व्यक्त की है। बुधवार को बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव में मतदान के लिए छह बूथ बनाए गए थे। अधिवक्ता मतदाताओं ने सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच तक मतदान किया। एल्डर्स कमेटी ने मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 10 सितंबर को मतगणना व 11 सितंबर को विजयी प्रत्याशियों का नाम घोषित करने की तिथि निर्धारित की है।