फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   84 arms licenses issued during the tenure of former DM

पूर्व डीएम के कार्यकाल में जारी किए गए 84 शस्त्र लाइसेंस

Fri, 04 Dec 2020 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
84 arms licenses issued during the tenure of former DM
सुल्तानपुर। जिले में पूर्व डीएम के समय करीब 84 शस्त्र लाइसेंस जारी किए जाने का मामला सामने आ रहा है। प्रकरण की सूचना लंभुआ विधायक की ओर से करीब दो माह पहले मांगे जाने के बाद भी अभी तक उन्हें जानकारी नहीं दी गई है। प्रशासन ने विधायक को सूचना देने के लिए शासन से मार्गदर्शन मांगा है।
विज्ञापन

लंभुआ के भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने पूर्व डीएम सी. इंदुमती के समय जिले में जारी किए गए शस्त्र लाइसेंसों का पूरा विवरण मांगा था। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र देते हुए जारी किए गए शस्त्र लाइसेंसों का नाम पता समेत पूरा विवरण मांगा था।
विज्ञापन

विधायक की ओर से पूर्व डीएम के कार्यकाल में सूचना मांगे जाने के बाद प्रशासन सकते में आ गया। प्रशासन ने शासन की गाइडलाइन व निर्देशों को देखते हुए मामले पर शासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन को लिखे गए पत्र में प्रशासन ने पूर्व डीएम के कार्यकाल में जारी किए गए शस्त्र लाइसेेंसों का विवरण विधायक को उपलब्ध कराने के संबंध में शासन से मार्गदर्शन मांगा है।
सूत्र बताते हैं कि पूर्व डीएम के कार्यकाल में गोपनीय तरीके से करीब 84 शस्त्र लाइसेंस जारी किए गए थे। लाइसेंस जारी करने में पूरी गोपनीयता बरकरार रखी गई थी। अब विधायक की ओर से सूचना मांगे जाने के बाद भी प्रकरण के खुलासे पर अंदेशा बना है।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्षदेव पांडेय ने कहा कि पूर्व डीएम के समय इतने लाइसेंस नहीं जारी किए गए थे। जारी लाइसेंसों की गणना करने के बाद ही बताया जा सकता है। शासन से मांगदर्शन मिलते ही विधायक को सूचना उपलब्ध करा दी जाएगी। अभी शासन का कोई मार्गदर्शन नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed