{"_id":"5c003481bdec2241703a54df","slug":"81543517313-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ ने गोमती नदी में लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ ने गोमती नदी में लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधेड़ ने गोमती में लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत
अमेठी। गोमती नदी में बुधवार देर शाम एक अधेड़ ने छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने अधेड़ को नदी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।
शिवरतनगंज क्षेत्र के बेनीगंज इन्हौना निवासी माताफेर (48) बुधवार देर शाम बाजार शुकुल क्षेत्र के रीछघाट के पास पहुंचा और बाइक खड़ी करके उसने गोमती नदी में छलांग लगा दी थी। जानकारी पर स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने माताफेर को नदी से निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया था।
परिवारीजन माताफेर को लेकर इंडो-गल्फ अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसओ शिवजनम यादव ने बताया कि मौके से मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद हुआ है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।