{"_id":"5b9bf41e867a557e824cf7a4","slug":"81536947230-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच एजेंसी के 39 केंद्रों पर होगी धान खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच एजेंसी के 39 केंद्रों पर होगी धान खरीद
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। शासन के निर्देश पर धान खरीद की तैयारी मेें जुटे जिला प्रशासन ने शुक्रवार को प्रभारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इस दौरान पांच एजेंसियों के 39 क्रय केंद्रों को अनुमोदित करते हुए डीएम ने प्रभारियों को केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा, प्रसाधन, पेयजल समेत सभी सुविधाएं मुहैया कराने का आदेश दिया है। डीएम ने एक नवंबर से केंद्रों पर धान खरीद शुरू करने का आदेश देते हुए किसानों को परेशानी होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
किसानों को फसल का समर्थन मूल्य दिलवाने तथा बिचौलियों से बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने बीते दिनों जिला प्रशासन को केंद्र निर्धारित कर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। सरकार के निर्देश पर विपणन विभाग ने स्वयं के साथ ही पीसीएफ, कर्मचारी कल्याण निगम, यूूपी एग्रो तथा भारतीय खाद्य निगम के कुल 39 क्रय केंद्रों का प्रस्ताव तैयार किया था।
इसे लेकर डीएम शकुंतला गौतम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें डीएम ने विपणन शाखा के 10, पीसीएफ के 22, कर्मचारी कल्याण निगम के तीन तथा यूपी एग्रो व भारतीय खाद्य निगम के दो-दो केंद्रों को अनुमोदित करते हुए एक नवंबर से धान खरीद शुरू करने को कहा है।
विज्ञापन
डीएम ने केंद्र पर पंजीकृत किसानों का पंजीकरण के आधार पर खरीद करने तथा बिचौलियों का प्रभाव होने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस मौके पर एडीएम ईश्वरचंद्र व डिप्टी आरएमओ भीमाचंद्र गौतम समेत सभी एजेंसियों व केंद्रों के प्रभारी मौजूद रहे।