{"_id":"5b980724867a557ebf6cb9c2","slug":"81536689956-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्वालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्वालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 11 श्रद्धालु घायल
सुल्तानपुर। आमघाट पुल के पास मंगलवार दोपहर श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। इस हादसे 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हलियापुर पीएचसी में भर्ती कराया है।
फैजाबाद के मवई थानान्तर्गत नया पुरवा मजरे महमूदपुर से रविवार को करीब 30 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर डलमऊ में गंगा स्नान करने गए थे। मंगलवार को वहां से सभी लोग अयोध्या जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली हलियापुर क्षेत्र के आमघाट पुल को पार करने के बाद मरीपरी माई मंदिर पर दर्शन के लिए उतर रही थी। ढलान पर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस हादसे में नया पुरवा निवासी उषा (55), शीला (70), रामरता (70), विद्यावती (60), हेता (50), हरिओम (12), छोटेलाल (65) तथा महमूदपुर के चंद्रपाल (60), राधेश्याम (65), मंगला (55) और मायावती (50) घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलियापुर पहुंचाया।