{"_id":"598c91884f1c1ba1018b45ff","slug":"81502384520-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंकने से अंधेरे में 10 हजार आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंकने से अंधेरे में 10 हजार आबादी
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर फुंकने से 10
हजार आबादी अंधेरे में
क्रासर-
टाउन एरिया समेत कई गांवों के ट्रांसफार्मर खराब
अमर उजाला ब्यूरो
चांदा (सुल्तानपुर)। प्रतापपुर कमैचा विकास खंड क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर लगे करीब छह से अधिक ट्रांसफॉर्मर खराब हो गए हैं। खराबी से 10 हजार की आबादी अंधेरे में है। सिंचाई को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी विद्युत वितरण ने ट्रांसफॉर्मरों को नहीं बदला।
प्रतापपुर कमैचा विकास खंड के गलहिता, घूरीपुर, बैंतीकलां, छतौना, सदरपुर, टाउन एरिया समेत अन्य कई गावों में स्थापित ट्रांसफॉर्मर महीने भर से विभिन्न खामियों से बंद पड़े हैं। ग्राम सभाओं में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है। गलहिता के ग्राम प्रधान रमेश, घूरीपुर के देवेंद्र तिवारी ने बताया कि उनकी ग्राम सभाओं में स्थापित ट्रांसफॉर्मर को खराब हुए करीब एक माह से अधिक का समय बीत चुका है। बिजली सप्लाई न मिलने से ग्रामीणों को लालटेन व ढिबरी का सहारा लेना पड़ता है। सप्लाई नहीं मिलने से नलकूपों का संचालन पूरी तरह से ठप है। सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हुई। धान की बेहन की रोपाई करने के लिए मजबूरी में महंगे संसाधनों से खेतों की सिंचाई करना पड़ रहा है। ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के बाद भी विद्युत वितरण ने ट्रांसफॉर्मरों को नहीं बदला। छतौनाकलां, बैंतीकलां व कोइरीपुर टाउन एरिया में भी ट्रांसफॉर्मर खराब हैं। टाउन एरिया होने के बाद भी खराब ट्रांसफार्मर को नहीं ठीक कराया गया। ग्रामीणों में विद्युत विभाग के अधिकारियों के प्रति रोष है।
बॉक्स-
15 दिनों के बीच दो बार जला कटका में लगा ट्रांसफॉर्मर
कूूरेभार। क्षेत्र के कटकाखानपुर कस्बे में लगा 100 केवीए का ट्रांसफॅार्मर बीते 15 दिनों में दो बार फुंक चुका है। ग्रामीणों व कस्बावासियों ने कई बार 250 केवीए की क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग विभागीय अधिकारियों से की लेकिन एक बार खराब होने के बाद बीते शुक्रवार को दोबारा 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर विद्युत कर्मचारियों ने लगा दिया। बदले जाने के बाद ट्रांसफार्मर छह घंटे भी नहीं चल सका। ओवरलोड होने की वजह से ट्रांसफॉर्मर जल गया। ट्रांसफॉर्मर जलने की वजह से करीब चार हजार की आबादी को विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बताया कि विद्युत वितरण के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से बार-बार ट्रांसफॉर्मर जल रहा है। क्षेत्र के जेपी वर्मा, अंजनी यादव, बब्लू सिंह, कृष्णा वर्मा, राजाराम गुप्ता ने जल्द ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग की है।