फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   80 thousand antyoday card holder will get benefit of CM arogta scheme

80 हजार अंत्योदय कार्डधारकों को मिलेगा सीएम जन आरोग्य योजना का लाभ

Fri, 23 Jul 2021 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
80 thousand antyoday card holder will get benefit of CM arogta scheme
सुल्तानपुर। जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से वंचित 80,405 अंत्योदय कार्ड धारकों को मुख्यमंत्री पांच लाख रुपये तक सालाना निशुल्क इलाज के लिए देंगे।
विज्ञापन

अंत्योदय कार्डधारकों को इस योजना के तहत निजी और सरकारी अस्पतालों में निशुल्क उपचार मिल सकेगा। मुख्यमंत्री की इस योजना से जिले के गरीब लोगों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंत्योदय कार्डधारक परिवारों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल करने का फैसला किया है। जिले में अंत्योदय योजना के कार्ड धारकों की संख्या 80, 405 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना में अंत्योदय कार्ड धारकों को शामिल किए जाने से उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इनमें से प्रत्येक परिवार को निजी और सरकारी अस्पतालों में सालाना पांच लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। यह वे परिवार होंगे जो आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से वंचित रह गए हैं।
5200 लोगों ने लिया मुफ्त चिकित्सीय लाभ
जिला शिकायत प्रबंधक गौरव तिवारी बताते हैं कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2011 में हुई सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना के आधार पर वंचित और गरीब परिवारों को सालाना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मुहैया कराने के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सितंबर 2018 में शुरू की थी।
आयुष्मान भारत योजना से छूटे पात्र गरीब परिवारों के लिए योगी सरकार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना संचालित कर रही है। इसके तहत जिले में अब तक आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत एक लाख 72 हजार और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत एक लाख 14 हजार 904 लोगों का आयुष्मान कार्ड (गोल्डन) कार्ड बनाया गया है। जिले में अब तक 5200 ने इन दोनों योजनाओं के तहत चिकित्सीय सुविधा का लाभ लिया है।

पांच लाख रुपये सालाना मिलेगी चिकित्सीय सेवा : सीएमओ
सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर अंत्योदय कार्डधारक लोगों को इस योजना में शामिल परिवारों को भी सालाना पांच लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज की सुविधा दी जाएगी। गरीब लोगों को चिकित्सीय सेवा निशुल्क मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed