फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   7925 Indira awas gift to sultanpur

चालू वर्ष में बनेंगे 7925 इंदिरा आवास

Wed, 09 Sep 2015 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Wed, 09 Sep 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन

सुल्तानपुर। चालू वित्तीय वर्ष में 7925 इंदिरा आवास बनेंगे। बुधवार को विकास भवन में डीआरडीए के शाषी निकाय की हुई बैठक में समिति ने चालू वर्ष के आवासों की मंजूरी दे दी। बीते वित्तीय वर्ष के आवासों की प्रगति की समीक्षा भी हुई।

विज्ञापन


विकास भवन में जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव की अध्यक्षता में हुई शाषी निकाय की बैठक में इंदिरा आवास एवं लोहिया आवासों पर चर्चा हुई। बैठक में समिति ने बीते वित्तीय वर्ष के इंदिरा व लोहिया आवासों की प्रगति की समीक्षा की। चालू वर्ष में इंदिरा आवास के मिले 7925 के लक्ष्य को समिति ने मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


समिति ने डीआरडीए (जिला ग्राम्य विकास अभिकरण) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को द्वितीय एवं तृतीय एसीपी की सुविधा उपलब्ध कराने का भी अनुमोदन किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीकांत मिश्र ने आवासों की धनराशि जारी होते ही पात्रों के आवासों का निर्माण जल्द शुरू कराने का आश्वासन सदस्यों को दिया। बैठक में परियोजना निदेशक पीसी जायसवाल, उपायुक्त मनरेगा एसके तिवारी, उपायुक्त वीबी सिंह, कादीपुर विधायक रामंचद्र चौधरी एवं अन्य विधायकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed