फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   787 nomination letters sold out first day

पहले दिन बिके 787 नामांकन पत्र

Sat, 27 Mar 2021 10:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
787 nomination letters sold out first day
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुुनाव की अधिसूचना जारी होते ही 15 स्थानों पर नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। पहले दिन जिला पंचायत सदस्य समेत विभिन्न पदों के लिए करीब 787 नाम निर्देशन पत्र बिके।
विज्ञापन

परचा खरीदने वालों में ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा रही। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आठ अप्रैल तक नामांकन पत्रों की बिक्री जारी रहेगी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता की ओर से 15 नाम निर्देशन स्थल बनाए गए हैं। इसमें 14 नामांकन स्थल ब्लॉकों में और एक जिला पंचायत में बनाया गया है। अधिसूचना के साथ ही नाम निर्देशन स्थलों पर नामांकन पत्रों की बिक्री शनिवार से शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन जिला पंचायत में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 95 नामांकन पत्र बिके। नामांकन पत्र लेने को लेकर लोगों में उत्साह रहा। जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि अपर मुख्य अधिकारी उदयशंकर सिंह व्यवस्था पर नजर रखे रहे।
इसके साथ ही ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन पत्रों की बिक्री 14 ब्लॉक मुख्यालयों पर सुबह से शुरू की गई।
मोतिगरपुर ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन पत्रों की बिक्री के पहले दिन एडीओ पंचायत शकील अहमद, अशफाक मोहम्मद, मार्कंडेय की मौजूदगी में दावेदारों की ओर से प्रधान पद के 25, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 10 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए एक परचा खरीदा गया।
भदैंया ब्लॉक पर आरओ राजीव मिश्र व एडीओ पंचायत संतोष पाल की मौजूदगी में 93 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। इसमें प्रधान पद के 69, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 23 व ग्राम पंचायत सदस्य पद का एक नामांकन पत्र शामिल है।

शाम तक ब्लॉकों पर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के करीब 787 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षदेव पांडेय ने बताया कि नामांकन तक पत्रों की बिक्री जारी रहेगी। निर्वाचन अधिकारियों को रोजाना नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री का विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed