फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   78 thousand voters increased in five years

पांच वर्ष में बढ़े 78 हजार मतदाता

Wed, 05 Jan 2022 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
78 thousand voters increased in five years
सुल्तानपुर। विधानसभा निर्वाचक नामावली में पांच साल बाद करीब 78 हजार मतदाता बढ़े हैं। आयोग की ओर से सूची को अंतिम रूप दिए जाने के बाद बुधवार को बूथों पर निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन कर दिया गया। प्रकाशित सूची में महिलाओं की तुलना में पुरुष वोटरों में अधिक बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बुधवार को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। आयोग के आदेश पर बूथों पर सूची का प्रकाशन किया गया। प्रकाशन के लिए बीएलओ को ड्यूटी पर लगाया गया था। सूची प्रकाशित होने के बाद मतदाता सूची में अपना नाम खोजते रहे। मतदाता सूची प्रकाशन का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। प्रकाशित मतदाता सूची में इस बार करीब 18,09,925 मतदाता बनाए गए हैं। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 9,39,521 व 8,70,319 महिला वोटर बनाई गई हैं। सूची से करीब 35,514 वोटरों का नाम काटा गया है। इसमें मृतक व शिफ्टेड वोटर भी शामिल हैं। इसके साथ ही प्रत्येक आयु वर्ग को मिलाकर 45,499 नए वोटर बनाए गए हैं। वर्ष 2017 की तुलना में इस बार मतदाता सूची में कुल 78,101 मतदाता बढ़े हैं। वर्ष 2017 के चुनाव में जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 17,31,824 रही।
विज्ञापन

महिला व पुरुष दोनों वोटरों में हुई बढ़ोतरी
विधानसभा चुनाव में पांच वर्ष के बीच महिला व पुरुष दोनों मतदाताओं में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को प्रकाशित सूची में कुल 78,101 मतदाता बढ़े हैं। इसमें पुरुष वोटरों में 32,739 व महिला मतदाताओं में 25,335 की बढ़ोतरी हुई है। पुनरीक्षण अभियान में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में महिला व पुरुष वोटरों में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थर्ड जेंडर में भी दर्ज की गई बढ़ोतरी
विधानसभा की प्रकाशित मतदाता सूची में पांच वर्ष बाद थर्ड जेंडर में भी बढ़ोतरी हुई है। जिले में पांच वर्ष बाद 25 थर्ड जेंडर बढ़े हैं। वर्ष 2017 में थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 58 रही, जबकि प्रकाशित मतदाता सूची में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 85 हो गई है।

वर्ष 2017 में विधानसभा क्षेत्रवार वोटरों की संख्या
विधानसभा- पुरुष- महिला- थर्ड जेंडर- कुल मतदाता
इसौली- 1,77,78- 1,61,511 20 3,39,318
सुल्तानपुर- 1,87,740 1,72,601 07 3,60,348
सदर- 1,69,817 1,53,834 10 3,23,661
लंभुआ- 1,83,015 1,67,422 13 3,50,450
कादीपुर- 1,88,423 1,69,616 08 3,58,047
योग- 9,06,782 8,24,984 58 17,31,824
प्रकाशित सूची में विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की संख्या
विधानसभा- पुरुष- महिला- थर्ड जेंडर- कुल मतदाता
इसौली- 1,83,973 1,70,017 29 3,54,019
सुल्तानपुर- 1,94,395 1,80,872 17 3,75,284
सदर- 1,76,543 1,63,566 12 3,40,121
लंभुआ- 1,88,795 1,75,933 20 3,64,748
कादीपुर- 1,95,815 1,79,931 07 3,75,753
योग- 9,39,521 8,70,319 85 18,09,925
बूथों पर सूची उपलब्ध
मतदाता सूची का बूथों पर प्रकाशन करा दिया गया है। बूथों पर मतदाता सूची आम लोगों के निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। इसी सूची के आधार पर विधानसभा का चुनाव कराया जाएगा। -बी. प्रसाद, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed