फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   75th independence day celebrated with joy in sultanpur

धूमधाम से मनाया 75वां स्वतंत्रता दिवस

Mon, 16 Aug 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
75th independence day celebrated with joy in sultanpur
25. सुल्तानपुर में तिरंगे को सलामी देते डीएम। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। स्वतंत्रता दिवस पर रविवार को जिले में शान से तिरंगा लहराया। स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ पर मरीजों को फल वितरित किए गए, वीर नारियों व कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। विद्यालयों व सरकारी अर्धसरकारी कार्यालयों में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में हर्षोल्लास और सादगी से मनाया गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि आजादी का पर्व हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद दिलाता है।
विज्ञापन

हमें उनके त्याग-बलिदान से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने अपने संबोधन में देश की आजादी में वीर शहीदों के योगदान को याद किया। कार्यक्रम में डीएम ने कोरोना संक्रमण से बचाव समेत अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला पंचायतराज अधिकारी आरके भारती को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने डीडीओ को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में वीर नारियों व कोरोना योद्धाओं को भी डीएम ने सम्मानित किया। इसके बाद जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया गया। पुलिस लाइंस में पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया।
दीवानी न्यायालय में जिला जज संतोष राय व बार एसोसिएशन ने झंडारोहण किया। विकास भवन में सीडीओ अतुल वत्स ने तिरंगा लहराया। स्वाधीनता दिवस पर सरकारी व अर्ध सरकारी कार्यालयों व विद्यालयों समेत अन्य संस्थानों में सादगी से आयोजन किया गया। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने झंडारोहण किया।
कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव ने तिरंगा फहराया। ओदरा स्थित सन इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय प्रबंधक मणिभद्र सिंह ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर प्रधानाचार्य पूर्णिमा सिंह, उपप्रधानाचार्य माधुरी शर्मा समेत विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।
कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजूकेशन करौंदिया में प्रधानाचार्य डॉ. एनडी सिंह ने झंडारोहण किया। छात्राओं ने ऑनलाइन राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक व पूर्व मंत्री विनोद सिंह, आशा सिंह ने छात्र-छात्राओं को आजादी के बारे में जानकारी दी।
रेस प्रतियोगिता का आयोजन
स्वतंत्रता दिवस पर खेल विभाग की ओर से बालक-बालिकाओं की पांच किमी क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में अरविंद कुमार प्रथम, शनि द्वितीय, सत्य शुक्ला तृतीय, अबु सहमा चतुर्थ, सूरज पांचवें व सुमित पाठक को छठा स्थान मिला।

बालिका वर्ग में माधुरी यादव को प्रथम, साक्षी सिंह को द्वितीय, रिचा गोस्वामी को तृतीय, साधना प्रजापति को चौथा, दीपिका सिंह को पांचवां व प्रियंका मिश्रा को छठा स्थान मिला। क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्या ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed