फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   महिला से दिनदहाड़े सोने की चेन व नकदी लूटी

महिला से दिनदहाड़े सोने की चेन व नकदी लूटी

Thu, 13 Sep 2018 12:19 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
महिला से दिनदहाड़े सोने की चेन व नकदी लूटी
लंभुआ (सुल्तानपुर)। इलाके में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को फिर कस्बे के समीप के सेमरी राजापुर गांव में चार बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन



दो बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने मासूम बच्चे को गोद से छीन कर फेंक दिया। साथ ही विवाहिता के सर पर असलहे की बट से प्रहार करके उसे जख्मी कर दिया। महिला से लुटेरे सोने के जेवरात लूट लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन



लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के सेमरी राजापुर गांव निवासी रामतीर्थ सिंह के दो वर्षीय बेटे श्रेयांश सिंह की तबियत खराब थी। बुधवार की सुबह ही श्रेयांश को लेकर उसकी मां निशा सिंह कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने गई थी। करीब 11 बजे निशा परिवार के ही भतीजे मौसम सिंह के साथ घर वापस लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दियरा रोड से जैसे ही वह गांव की सड़क की तरफ मुड़कर कुछ दूर आगे गई। पीछे से दो बाइकों से आए चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। तमंचा और चाकू से लैस बदमाशों ने विवाहिता से सोने की चेन, कान व नाक के जेवरात तथा अंगूठी लूट ली। इतना ही नहीं दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने सरेआम लूट की इस घटना के दौरान मासूम बच्चे को भी गोद से छीन कर फेंक दिया।



साथ ही विवाहिता निशा सिंह के सिर पर तमंचे की बट से प्रहार कर दिया। प्रहार से महिला जख्मी हो गई। वारदात से चाची और भतीजा दोनों सहम गए। बदमाश वापस दियरा रोड की तरफ भाग निकले। यूपी 100 पर इसकी सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। निशा सिंह के ससुर रामचंद्र सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed