फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   पूर्व सांसद रामसिंह का निधन

पूर्व सांसद रामसिंह का निधन

Thu, 10 Aug 2017 10:48 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद रामसिंह का निधन
सुल्तानपुर के पूर्व सांसद रामसिंह का निधन
विज्ञापन

फोटो संख्या-53
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। पूर्व सांसद रामसिंह का बृहस्पतिवार की देर शाम आकस्मिक निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की जानकारी पाकर कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई। शहर से सटे पयागीपुर निवासी रामसिंह वर्ष 1978 से 1983 तक यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष थे। वे कांग्रेस के टिकट से जिले की चांदा विधानसभा क्षेत्र से 1980 में विधायक चुने गए थे। 1985 तक विधायक रहने के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़कर जनता दल का दामन थाम लिया था। 1989 में वे जनता दल के टिकट पर सांसद निर्वाचित हुए थे। वे जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव रहे। फिर बाद में 1995 से 1996 तक जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाला था। कुछ वर्ष पहले वे कांग्रेस में लौट आए थे। उनके निधन पर कांग्रेस नेता राजीव सिंह, वरुण मिश्र, शकील अंसारी, विजय श्रीवास्तव, रणजीत सिंह सलूजा समेत कई कांग्रेसियों ने दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed