{"_id":"598b400e4f1c1b22208b4640","slug":"71502298126-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में नहीं चल रहा एक रुपये का सिक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में नहीं चल रहा एक रुपये का सिक्का
Updated Wed, 09 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में नहीं चल रहा एक रुपये का सिक्का
क्रासर
अन्य सिक्कों को भी दुकानदार लेने से कर रहे इंकार
अमर उजाला ब्यूरो
अमेठी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों सिक्कों का बाजार में चलन बंद होने की अफवाह जोरों पर है। दुकानदार एक रुपये के सिक्कों को किसी भी हाल में लेने को तैयार नहीं हैं। वहीं, अन्य (एक, दो, पांच और दस) रुपये के सिक्कों को भी लेने से मना कर रहे हैं। क्षेत्र में सिक्के बंद होने की अफवाह के चलते दुकानदार व आम लोग परेशान हैं।
दुकानदारों का कहना है कि बैंकों में सिक्के नहीं जमा हो रहे हैं, इसलिए वे भी सिक्के नहीं लेंगे। इसके चलते बाजार में सिक्कों की बाढ़ आ गई है। गौरतलब है कि नोटबंदी के दौरान बैंकों द्वारा ग्राहकों को बड़ी तादाद में सिक्के दिए गए थे। इसका चलन तो नोटबंदी के दौरान खूब रहा लेकिन नोटबंदी का संकट कम होने के बाद सिक्के गले की फांस बन गए हैं। इन दिनों बाजारों में सिक्कों की भरमार हो गई है। बैंककर्मी सिक्कों की गिनती करने से बचने के लिए सिक्का जमा करने में आनाकानी करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एलडीएम मनमोहन ने बताया कि रिजर्व बैंक द्वारा सभी सिक्के मान्य हैं।
इनसेट
दोस्तपुर में भी नहीं चल रहे सिक्के, रोष
दोस्तपुर। क्षेत्र की छोटी बाजारों में दुकानदार एक, दो व पांच रुपये के सिक्के नहीं ले रहे हैं। इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नई बाजार निवासी बुद्धू पांडेय, विशंभर, संतोष पाल समेत कई लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।