{"_id":"598747d54f1c1b69428b4858","slug":"71502037973-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जमाफी के लिए 3,235 किसानों का हुआ सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्जमाफी के लिए 3,235 किसानों का हुआ सत्यापन
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्जमाफी के लिए 3,235 किसानों का सत्यापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुसाफिरखाना। प्रथम चरण में तहसील को मिली कर्जमाफी के किसानों की सूची का सत्यापन कार्य पूर्ण कर लिया गया। पहले चरण में कुल 3,235 किसानों का सत्यापन कराया गया है।
कुछ दिनों पूर्व कर्जमाफी के लिए पात्र किसानों की सूची तहसील प्रशासन को मिली थी। इसके सत्यापन के लिए उप जिलाधिकारी अभय कुमार पांडेय ने हल्का लेखपाल को लगाया था। सत्यापन के प्रथम चरण में उन किसानों का सत्यापन कराया गया, जिनका आधार कार्ड नंबर और गाटा संख्या उपलब्ध था। एसडीएम ने बताया कि प्रथम चरण का सत्यापन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पहले चरण में 3,235 किसानों का सत्यापन कराया गया है। दूसरे चरण में फिल्टर युक्त सूची का सत्यापन कराया जाएगा। कर्जमाफी की अधिकतम सीमा एक लाख रखी गई है। यदि किसी किसान ने एक से अधिक गाटों पर ऋण ले रखा है तो कर्जमाफी की निर्धारित धनराशि का गाटों की संख्या के अनुसार आनुपातिक विभाजन करते हुए ऋण माफ किया जाना है।