{"_id":"5942d3154f1c1beb2f8b46ac","slug":"71497551637-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार मवेशियों की मौत
Updated Fri, 16 Jun 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विषाक्त चारा खाने से चार मवेशियों की मौत
ढेलहा गांव का मामला, पशुपालकों में हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के ढेलहा गांव में बृहस्पतिवार सुबह विषाक्त चारा खाने से चार मवेशियों की मौत हो गई। एक मवेशी की हालत गंभीर है। चार मवेशियों की मौत से पशुपालकों में हड़कंप मचा है।
तहसील क्षेत्र के ढेलहा गांव के सोनबरसा पुरवा निवासी सुरेश यादव पशुपालन करते हैं। सुरेश के घर से करीब 125 मीटर दूर उनका खेत भी है। अपने खेत में उन्होंने मवेशियों के हरे चारे के लिए चरी और मूंग की बोआई की है। बृहस्पतिवार की सुबह सुरेश के मवेशी खेत में पहुंच गए। मवेशी खेत में चरी खाने लगे। चरी खाने के कुछ ही देर बाद मवेशियों की हालत बिगड़ने लगी। उनके मवेशी गिर कर तड़पने लगे। मवेशियों के अचेत होने की जानकारी पर सुरेश के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। जब तक परिवारीजन कुछ समझते तीन भैंस और एक पड़वा की मौत हो गई। चार मवेशियों की मौत की खबर की जानकारी मिलने के बाद गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने मवेशियों की मौत होने की सूचना एक निजी पशु चिकित्सक को दी। सूचना पर पहुंचे चिकित्सक ने बताया कि विषाक्त चारा खाने से मवेशियों की मौत हुई है। चारे के विषाक्त होने की वजह का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के चलते चारा विषाक्त हो गया। उसे खाने से मवेशियों ने दम तोड़ दिया। सुरेश के एक मवेशी की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। उसका उपचार किया जा रहा है। चार मवेशियों की मौत से पशुपालकों में हड़कंप मचा है।