फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   प्रदर्शन

प्रदर्शन

Sun, 11 Jun 2017 11:51 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
20 घंटे बंद रहा दरियापुर उपकेंद्र का एक फीडर
विज्ञापन

क्रासर
परेशान मोहल्लेवासियों ने किया प्रदर्शन
दोबारा जली केबल
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। केबल जलने से शहर के दरियापुर उपकेंद्र का एक फीडर 20 शनिवार की शाम से ही बंद हो गया। दिन से ही बिजली व्यवस्था गड़बड़ होने से आक्रोशित मोहल्ले के लोगों ने शनिवार की रात फैजाबाद-इलाहाबाद मार्ग शहर में जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना लगते ही मौके पर पहुंचे पुलिस एवं वितरण खंड के इंजीनियरों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। रविवार को करीब सात बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।

भीषण गर्मी पड़ते ही बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। शुक्रवार को केबल जलने से बंद दरियापुर उपकेंद्र के तीन नंबर फीडर की शनिवार को दोबारा केबल जल गई। थोड़ी देर आपूर्ति के बाद शनिवार की शाम से ही बिजली नहीं मिलने से मोहल्ले वासियों का सब्र टूट गया। आक्रोशित मोहल्ले के लोग रात में करीब 10 बजे फैजाबाद-इलाहाबाद रोड पर पहुंच गए और मार्ग को जाम कर दिया। इसकी सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विद्युत वितरण खंड के इंजीनियरों को मौके पर बुलाया। इंजीनियरों के आश्वासन के बाद थोड़ी देर बाद लोग सड़क से हटे। हालांकि रात की वजह से आवागमन पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा। दोबारा जली केबल को वितरण खंड के कर्मियों ने रविवार की शाम करीब सात बजे दुरुस्त करके आपूर्ति बहाल किया। इस दौरान करीब 20 घंटे इस फीडर से जुड़ी करीब पांच हजार आबादी बिजली के लिए परेशान रही। संयंत्रों में खराबी के अलावा भी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली कटौती चल रही है। कटौती से लोग परेशान हो गए हैं। रविवार की शाम करौंदिया के पास स्थित एक पोल टूटने से आपूर्ति बंद हो गई। एसडीओ केशरी प्रसाद ने बताया कि दरियापुर के फीडर नंबर तीन की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। करौंदिया के पास पोल खड़ा करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed