फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   7.10 lakh cheated in the name of getting job, case

Sultanpur News: नौकरी दिलाने के नाम पर 7.10 लाख ठगी, केस

Tue, 01 Aug 2023 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
7.10 lakh cheated in the name of getting job, case
सुल्तानपुर। हलियापुर थाने के पूरे पांडेय सिकरी गांव निवासी अमरनाथ पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को अजय कुमार पांडेय निवासी कबीर नगर, एमआई थाना क्षेत्र भेलूपुर, चौकी- दुर्गाकुंड वाराणसी के खिलाफ 7.10 लाख रुपये की ठगी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अमरनाथ का आरोप है कि वे क्षेत्र जुगराजगढ़ के विजय कुमार पांडेय की डिस्पेंसरी पर दवा लेने गए थे। वहां पर मौजूद अजय पांडेय ने उनके भतीजे को नौकरी दिलाने के नाम पर 7.10 लाख रुपये उनसे ठग लिए थे। अलग-अलग किश्तों में उन्होंने आरोपी को चार लाख रुपये दिए। 3.10 लाख रुपये की धनराशि उन्होंने अपने खाते से आरोपी के बैंक ऑफ बड़ौदा के संकटमोचन वाराणसी के खाते में में ट्रांसफर किया था। आरोपी ने उनके भतीजे की नौकरी भी नहीं लगवाई और न ही उनका पैसा ही वापस किया। उनकी तहरीर पर हलियापुर थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed