फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   70 thousand peoples are suffering due to fault in birsinghpur centre

बिरसिंहपुर उपकेंद्र में फाल्ट से अंधेरे में 70 हजार आबादी

Tue, 29 Jun 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
70 thousand peoples are suffering due to  fault in birsinghpur centre
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र बिरसिंहपुर में फॉल्ट से क्षेत्र की करीब 70 हजार आबादी अंधेेरे में है। दो दिन से बिजली नहीं मिलने से ग्रामीणों में हाहाकार मचा है। उमस भरी गर्मी में बिजली के लिए लोग तरस रहे हैं। राजकीय नलकूपों के नहीं चलने से खेती-किसानी का भी काम ठप हो गया है।
विज्ञापन

फॉल्ट के चलते बिरसिंहपुर उपकेंद्र 50 घंटे से अधिक समय से बंद है। उपकेंद्र से संबंधित चार फीडर छीतेपट्टी, नुमाएं, हालापुर व सेमरी के माध्यम से करीब 70 हजार आबादी को विद्युत सप्लाई की जाती है। शनिवार देर शाम मशीन में खराबी की बात कह कर सप्लाई बंद कर दी गई।
विज्ञापन

तब से आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी है। यदा-कदा लाइट आ भी रही है तो पांच से 10 मिनट के अंदर कई बार कटौती हो रही है। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों की ओर से लाइन ठीक कराने व जल्द सप्लाई बहाल करने का आश्वासन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत मोटर के सहारे खेती-किसानी व धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। उपभोक्ताओं के घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए हैं। बाजार से लेकर गांव तक बिजली के सहारे चलने वाले सभी व्यवसाय तीन दिन से बंद हैं। अवर अभियंता का कहना है कि गर्मी में ओवर लोडिंग की वजह से फॉल्ट आ जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed