{"_id":"5fcbb0988ebc3ecfb94b9e65","slug":"70-arrested-including-former-sp-mla-in-support-of-farmer-movement-sultanpur-news-lko5533572173","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे सपा के पूर्व विधायक समेत 70 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे सपा के पूर्व विधायक समेत 70 गिरफ्तार
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कृषि कानूनों को लेकर देश में चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में शनिवार को सपा के पूर्व विधायक की अगुवाई में जमोली से निकली किसानों की ट्रैक्टर रैली को पुलिस ने टेढुई के पास रोक लिया।
आगे बढ़ने की जिद पर पुलिस ने पूर्व विधायक समेत 70 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सपाइयों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस सभी को लेकर पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंची, जहां उन्हें बैठा दिया गया। देर शाम पुलिस ने सभी को रिहा कर दिया।
कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए सपा के पूर्व विधायक अनूप संडा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से किसान रैली निकालने की अनुमति ली थी।
विज्ञापन
इसी कड़ी में शनिवार को पूर्व विधायक अनूप संडा के नेतृत्व में सपाइयों ने जिले के बॉर्डर पर स्थित जमोली के पास से ट्रैक्टर रैली निकाली। इस दौरान रैली के साथ ही एसडीएम रामजी लाल, सीओ सिटी सतीश चंद्र शुक्ल, सीओ बल्दीराय विजयमल यादव पुलिस टीम के साथ चल रहे थे।
रैली को पुलिस ने द्वारिकागंज के पास बैरिकेडिंग लगाकर अंगनाकोल की तरफ नहीं जाने को कहा। इसके बाद रैली टाटियानगर से होते हुए टेढुई पहुंच गई। सपाई रैली को शहर तक लाना चाह रहे थे लेकिन पुलिस ने मना कर दिया। इसे लेकर पूर्व विधायक की अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई।
पूर्व विधायक ने कहा कि जब उन्होंने पूर्व में ही लिखित पत्र देकर ट्रैक्टर रैली की अनुमति मांगी थी तो फिर उन्हें क्यों रोका जा रहा है। इसे लेकर रैली में शामिल सभी लोग टेढुई के पास ही सड़क पर बैठ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान एसडीएम रामजी लाल ने कहा कि मात्र तीन लोग ही शहर में प्रवेश करेंगे। इस शर्त को पूर्व विधायक ने खारिज कर दिया।
काफी हो-हल्ला के बाद पूर्व विधायक अनूप संडा, सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गुफरान अहमद उर्फ सैफी समेत 70 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए पुलिस वाहन से पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचा दिया। पुलिस गिरफ्तार लोगों को मुचलके पर रिहा करने की बात करती रही जिसे सपाइयों ने खारिज कर दिया।
सपाइयों ने कहा कि पुलिस चाहे तो उन्हें जेल भेज दे लेकिन वे मुचलका नहीं भरेंगे। बाद में देर शाम पुलिस को सपाइयों को बिना मुचलका भरे ही रिहा करना पड़ा। इस मौके पर सपा के जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश यादव, श्रवण कुमार यादव, अनिल यादव, जमीर हासमी, डॉ. उदयराज समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।