{"_id":"5ee3a5da8ebc3e42f75bc45c","slug":"69-thousand-teachers-recruitment-scam-also-linked-to-sultanpur-sultanpur-news-lko5256772182","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले से भी जुड़े 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाले के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले से भी जुड़े 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाले के तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। 69 हजार शिक्षकों की भर्ती घोटालेबाजों की गैंग में जो लोग शामिल है, उनमें से एक नाम सुल्तानपुर जिले में तैनात एक चिकित्सक का भी है। बताया जाता है कि यह भी घोटालेबाजों तक कैंडीडेट पहुंचाता था।
प्रयागराज के सोरांव थाने में प्रतापगढ़ निवासी राहुल सिंह की शिकायत पर दर्ज एफआईआर और जांच के बाद सरगना केएल पटेल, प्रधान सहित 12 लोग अब तक पकड़े जा चुके हैं। राहुल ने आरोप लगाया था कि केएल पटेल ने उससे 7.50 लाख रुपये भर्ती कराने के वसूले थे लेकिन चयनितों की सूची में उसका नाम नहीं था। पुलिस इसमें से सात लाख रुपये बरामद कर चुकी है।
सरगना के स्कूल से भी करीब 14 लाख रुपये बरामद हुए थे। केएल पटेल से हुई पूछताछ और उसकी डायरी में मिले नामों के आधार पर प्रतापगढ़ के अंतू थाना अंतर्गत निवासी लेखपाल की संलिप्तता भी सामने आई है। वह लालगंज तहसील में तैनात है और फरारी की वजह से निलंबित किया जा चुका है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता राहुल ने बताया है कि लेखपाल खुद को सरगना केएल पटेल का रिश्तेदार बताता है। पता चला है कि लेखपाल का भाई चिकित्सक है और वर्तमान में सुल्तानपुर की एक सीएचसी में तैनाती है। सूत्र बताते हैं विवेचना के दौरान पकड़े गए लोगों ने बताया है कि घोटाले में ये दोनों भाई शामिल हैं।
चिकित्सक की तलाश में प्रयागराज पुलिस छापा भी मार चुकी है। इस बाबत सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि चिकित्सक पिछले शनिवार से आकस्मिक अवकाश पर है। सोमवार को उसे ड्यूटी जॉइन करना है। अन्य किसी तरह की जानकारी उन्हें नहीं है।