{"_id":"68fbc252295804c8860f20e6","slug":"68366-people-gave-suggestions-to-make-the-state-strong-and-developed-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-143140-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: प्रदेश को समर्थ व विकसित बनाने के लिए 68,366 लोगों ने दिए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: प्रदेश को समर्थ व विकसित बनाने के लिए 68,366 लोगों ने दिए सुझाव
Fri, 24 Oct 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वर्ष 2047 तक भारत की तरह प्रदेश को समर्थ और विकसित बनाने के लिए अभी तक जिले के 68,366 लोगों ने अपने सुझाव दिए हैं। पोर्टल पर मिल रहे सुझाव से प्रदेश में सुल्तानपुर जिला 21वीं रैंक पर आ गया है। सुझाव का शासन की ओर गठित टीम अध्ययन करेगी।
प्रदेश की अर्थ व्यवस्था वन ट्रिलियन डालर बनाने के साथ ही वर्ष 2047 तक समर्थ व विकसित उत्तर प्रदेश बनाने के लिए लोगों के सुझाव लिए जा रहे हैं। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. ददन कुमार ने बताया कि सुझाव देने के लिए पम्फलेट सभी ग्राम पंचायतों व विभागों में भेजा गया था। इसमें क्यूआर कोड भी दिया गया था।
बताया कि क्यूआर कोड के जरिये पोर्टल पर सुझाव आने लगे हैं। जिसमें कृषि, छोटे-बड़े उद्योग व अन्य कारोबार से संबंधित लोग अपना सुझाव भौतिक स्थिति के हिसाब से दे रहे हैं। बताया कि शासन की ओर से गठित टीम इसका अध्ययन करने के बाद अच्छे सुझावों का चयन करेगी।